हरिश साहू की रिपोर्ट
जांजगीर जिला अकलतरा के ग्राम परसाहिनाला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कायम कर जांच में जुटी हुई है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम परसाहीनाला की है| गांव के पथर्रा तालाब के पास पीपल पेड़ पर भरत मरकाम पिता राम सिया मरकम 37 वर्ष की लाश को झूलते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा | जिसके बाद खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गयी | मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है| हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है |