सन्नी यादव की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा के यशस्वी अध्यक्ष डाँ. चौलेश्वर चंद्राकर जी के 13 अक्टूबर 2020 को जन्मदिन के शुभ अवसर पर सक्ती नगर में ट्रेक्टर रैली और जैजैपुर विधानसभा के विभिन्न्न गांव क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह केक काटकर सादगीपूर्ण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष-प्रतिनिधि अनिल रत्थु राम चंद्रा ने बताया कि जिला-जांजगीर-चाम्पा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर जी का जन्म दिवस उल्लास पूर्ण वातावरण मे मनाई जा रही है,इस तारतम्य मे जिलाध्यक्ष जी द्वारा सक्ती सहित जैजैपुर के अनेकों जगहों पर जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमे मंदिरों मे देवी देवताओं के दर्शन सहित अनेक कार्यक्रम होंगे निर्धारित समयानुसार
13 अक्टूबर 2020 को प्रात: 8 बजे अपने गृह ग्राम सरहर में मंदिर पहुचकर पूजा अर्चना के साथ देवी माँ से आशीर्वाद लेंगे।
9:30 बजे झालरौंदा स्थित महात्मागांधी प्रतिमा में मत्था टेकेगें। 11 बजे सक्ती नगर शहर में आयोजित कांग्रेस के किसान ट्रेक्टर रैली मे शामिल होंगे। 12:30 बजे अष्टभुजी मंदिर अड़भार मे पूजन दर्शन 1 बजे पोता मालखरौदा मे कार्य कर्ताओं से भेंट कर दोप 2 बजे ग्राम छपोरा में 3 बजे हसौद से आशीर्वाद ले कर।
4 बजे बिर्रा में सायं 5 बजे जैजैपुर से आशिर्वाद ले कर वापसी रात्री अपने गृह ग्राम सरहर में आयोजित परिजनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग सादगी पूर्ण जन्म दिन मनायेगे।।