प्रकाश झा की रिपोर्ट
बिलासपुर। भारतीय किसानों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। केंद्र सरकार से कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई हल न निकलने पर अब किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। उनका समर्थन करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक व प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के अध्यक्षता में महापौर रामशरण यादव के सरकारी निवास पर आठ दिसंबर को बिलासपुर बंद को लेकर बैठक आयोजित की गई किसानों द्बारा केंद्रीय कृषि बिल को वापस लेने का समर्थन बिलासपुर के कांग्रेसजन करेंगे । इस दौराना कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष सीमा पांडे, सभापति शेख नजीरूद्दीन, शहर प्रवक्ता ऋषी पांड़े, ब्लॉक 1 अध्यक्ष तय्यब हुसौन, अरविंद शुक्ला ब्लॉक 2अध्यक्ष, विनोद साहू ब्लॉक अध्यक्ष 3, झगरराम सूर्यावंशी ब्लॉक अध्यक्ष बेलतरा, राधेश्याम बंजारे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तखतपुर, दिलहरण सूर्यावंशी ब्लॉक महामंत्री, विभोर सिंह कोटा छाया विधायक, अकबर खान, वसीम भाई प्रदेश सचिव एनएसयूआई, विकास सिंह शहर अध्यक्ष एनएसयूआई, वरिष्ठ कांग्रस कार्यकताã भुनेश्वर यादव, बद्री यादव, राकेश सिंह, धर्मेश शर्मा, भरत कश्यप, राजेश शुक्ला, मनीष गढ़ेवाल, साई भास्कर, सुरेश टंडन, पुष्पेंद्र साहू, बाटू सिंह, दिलहरण सूर्यावंशी ब्लॉक महामंत्री तखतपुर, संतोष कौशिक ब्लॉक सचिव बेलतरा, तुलसी राम यादव कार्यकर्ता, भोला राम कार्यकर्ता, धनपत सूर्यवंशी कार्यकर्ता, राजू यादव, भरत जुरयानी सहित अन्य उपस्थित रहें।