सन्नी यादव
जांजगीर चांपा- जिला मुख्यालय मे महात्मा गांधी पुण्य तिथि पर बलिदान दिवस मनाई गई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि 30 जनवरी बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय जांजगीर मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर ने अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर लोकसभा पूर्व प्रत्यासी रवि भारद्वाज, पूर्व विधायक मोती देवांगन, पूर्व प्रदेश महासचिव शशिकान्ता राठौर,न पा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, प्रदेश सचिव रमेश पैगवार, रवि पान्डे, बतौर अतिथी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रुप मे मनाये जाने का निर्देश किया गया था इसी तारतम्य मे नगर कांग्रेस द्वारा कचहरी चौक जांजगीर मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चाम्पा के अध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि महात्मा गांधी एक विचार है सिद्धांत है आदर्श है उसे ना ही भुलाया जा सकता है और ना ही मिटाया जा सकता आज देश मे सांप्रदायिक सोच के सहारे राज किया जा रहा है गांधी की प्रासंगिकता तब और बढ जाती है सर्वधर्म संभव देश की आत्मा है उसे गांधी जी के सिद्धांत पर चलकर पूरा किया जा सकता है। सभा मे गांधी जी पर विचार अभिव्यक्ति साहित्यकार विजय राठौर, प्राध्यापक नंदलाल गोपाल , समाज सेवक मुरलीधरन चंद्रा, प्रोफेसर बी के पटेल, द्वारा वयक्त किया गया। आयोजन मे नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, प्रवक्ता रफिक शिद्धिकी, शीशीर दिवेदी, ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, वरिष्ठ देवेश सिंग ठाकुर ,किसान प्र.जिलाध्यक्ष-महारथी बघेल, उपकार सिंह ढिल्लो, किशोर साव, व्यास कश्यप, विपिन देवांगन, बजरंग शर्मा, नीता थवाईत, लक्ष्मी यदु, संतोषी मनोज रात्रे,भागवंतींन यादव, ब्लाक अध्यक्ष चिन्ता राठौर ,शत्रुघन दास महंत, दिनेश महंत अनिल रत्थु राम चन्द्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।