रिपोटर-रितेश साहू
हसौद÷गुरुवार की सुबह नदी में डूबने 16 वर्षीय मासूम बच्चें की मौत हो गई।साथ मे मौजूद सदस्य ने 112 में सूचना दिया।
हादसा गुरुवार की सुबह 11 बजे का बताया गया। विनोद सिंह का 16 वर्षीय बेटा गगन सिंह और उसका साथी हसौद के ही सोन नदी में नहाने गए हुए थे यहाँ नदी में ज्यादा पानी तो नही था लेकिन एक बड़ा गड्ढा जरूर है उसके साथी द्वारा बताई गया कि मैं किनारे में कपड़ा धो रहा था तब विनोद सिंह ने बोला कि मैं नहा कर आता हूं और चला गया फिर विनोद का साथी अपना कपड़ा धोने में व्यस्त हो गया काफ़ी देर देखने के बाद साथी घबरा गया आस पास स्वयं खोजा नही दिखने पर तत्काल साथी ने 112 में फोन कर सूचना किया ।गगन सिंह पिता विनोद सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी किशनपुर थाना सवरेक जिला उनेद, उत्तर प्रदेश का आज दिनांक 18/ 2 /2021 को अपने साथी प्रदीप सिंह उम्र 17 वर्ष के साथ सोन नदी हसौद मैं नहाने कपड़ा धोने आया था ,जो नहाते वक्त नदी में डूब गया है शव को खोजा जा रहा है। परिजनों को सूचित किया गया है सव खोजबीन के लिए गोताखोर लगाया गया है। सव अभी तक मिला नहीं है। खोजबीन जारी है। वही गोताखोर शिवरीनारायण की टीम बॉडी की खोज बीन में लगी हुई है।