जागेशवर प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट
बलौदाबाजार – जिले में आज पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गिधपुरी में 05 कुंडीय संगठन सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ एवं नवनिर्मित महावीर मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा तथा प्रज्ञा मंडल गिधपुरी द्वारा निर्मित श्रीराम वाटिका के लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई एवं सम्माननीय अतिथियों एवं प्रज्ञा मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में फीता काटकर व पौधरोपण कर वाटिका का उद्घाटन किया । अतिथियों ने वेदमाता गायत्री की वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं विकास हेतु आशीर्वाद मांगा। उपस्थित गायत्री परिवार को संबोधित करते हुए माननीय संसदीय सचिव ने कहा कि मानसिक शांति के लिये यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन होते रहने चाहिये।धार्मिक कार्यों के आयोजन से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है।
इस मौके पर श्री खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, श्रीमती गंगोत्री कुर्रे जनपद सदस्य पलारी, श्रीमती ईश्वरी बाँधे जनपद सदस्य, श्रीमती शारदा साहू सदस्य जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय वटगन, बाबूखान वरिष्ठ पत्रकार, नोहर गिरी गोस्वामी सरपंच गिधपुरी, कौशल साहू, दिब्यम त्रिपाठी, शिवा साहू, राजेश साहू, चेतन पुरानवे, दाऊलाल बाँधे, मनोज पुरानवे, घनश्याम नामदेव अध्यक्ष गायत्री शक्ति पीठ पलारी, देवनाथ कन्नौजे संगठन प्रभारी शक्तिपीठ पलारी, छन्नूलाल चंद्राकर, मलर साहू,छगन कुर्रे, हरिराम साहू,बेनीराम कन्नौजे, भानुराम कन्नौजे,मनीराम सेन, दिनेश निषाद,वेदबाई कन्नौजे, फूलबाई कन्नौजे, सत्यभामा साहू, मधु साहू, प्रज्ञा मंडल के सदस्यगण , गायत्री परिवार के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।