लव कुमार कौशिक की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा – (अकलतरा) प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना में अनुसूचित जाति परिवार के 5 लोगों की हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु भाजपा अकलतरा नगर मंडल द्वारा छ.ग.कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज गुरुवार 18 मार्च 2021 को अकलतरा नगर के शास्त्री चौक में भूपेश सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी सत्तू साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रूपेश जैन , अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री गौतम कुलदीप, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष शिवम कैवर्त्य, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अवनीष जैन, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अवध चंद्रा ,संतोष दुबे,गोवर्धन साहू , रोहित सारथी , आशीष प्रसाद, सुनील सिंह, जितेंद्र सारथी, मनोज राय,गौरीरानी गुइन,कान्हा अग्रवाल,हितेश पालीवाल ,सूर्या नामदेव,अनिरुद्ध सिंह, दीपक नागदेव, तथा बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।