नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में नीलगिरी की पहाड़ियों में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी सदन के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि घटना में सर्वाइव करने वाले लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुरुवार को लोकसभा में तमिलनाडु के नीलगिरि में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और अन्य 13 लोग सवार थे। जनरल रावत अपने शेड्यूल विजिट पर थे और इनके हेलीकॉप्टर को 12ः15 पर वेलिंग्टन लेंड करना था। बाद में जंगल में स्थानीय लोगों ने आग लगी देखी, जिसके बारे में तत्काल सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। रक्षा मंत्री ने बताया कि दुर्घटनास्थल से लोगों को सर्वाइव करने का प्रयास किया जितने लोगों को निकाला जा सकता था उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 14 में से 13 लोगों की मौत हुई, इसके सीडीएस और उनकी पत्नी शामिल थे।
हादसे की जांच के लिये गठित की गई टीम
राजनाथ सिंह ने बताया कि सभी पार्थिव शरीर को इंडियन एयर फोर्स के प्लेन से आज दिल्ली लाया जाएगा। हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बची है। वे लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनकी हालत क्रिटिकल लेकिन स्थिर है, उनकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच टीम का गठन कर दिया गया है और इसने अपना काम भी शुरू कर दिया गया है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। हादसे में मारे गए अन्य लोगों को अंतिम संस्कार भी सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा इसके बाद सदन ने देश के पहले सीडीएस और अन्य लोगों के हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। हादसे में दिवंगत लोगों के सम्मान में मौन रखा गया।
तमिलनाड़ू के सीएम ने दी श्रद्धांजलि
तलिमनाड़ू के मुख्यमंत्री एमके स्टॉलिन से सीडीएस बिपिन रावत व हेलीकॉप्टर में सवार अन्य सैन्य अफसरों की मृत्यु पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।