आज सुबह केदारनाथ धाम की यात्रा की शुरु। कोरोना में 2 साल से बंद थे कपाट जो अब श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं। इस कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6.26 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिए गए।
बाबा केदारनाथ की आराधना और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय करीब 10 हजार श्रद्धालु मौजूद थे | पहले दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए |