लव कौशिक की रिपोर्ट
देश को बदनाम करने के लिए तैयारी कांग्रेसी टूलकिट का खुलासा होने के बाद देश वासियों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा व्याप्त है,भाजपा अकलतरा नगर मडंल द्वारा कांग्रेस टूलकिट व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर दर्ज अपराध के विरोध में प्रदर्शन किया गया,कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि टूलकिट बना के देश के खिलॉफ ही षडयंत्र करने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नही करेगी,टूल किट प्रकरण कांग्रेस पार्टी के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रजनी साहू ने कहा कि निरन्तर घटते जनाधार व घटती लोक छवि से कांग्रेस पार्टी इतनी हताश हो गयी है कि उसे अच्छा बुरा कुछ समझ नही आ रहा है नगर पालिका अध्यक्ष शांति भारते ने कांग्रेस के इस कृत्य को घोर निंदनीय बताया, नगर मंडल अध्यक्ष कमल केडिया ने कहा कि कांग्रेस और उससे जुड़े नेतागण राजनीतिक विरोध करते करते देश विरोध में उतर जाएंगे,ऐसी कल्पना कभी नही की गई थी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है जो कि भूपेश सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाता है,भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार है,कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वर खंडेलिया, सत्यनारायण साहू, संजय सोनवानी, सत्यभामा वैष्णव, पुरुषोत्तम नामदेव,लता सिन्हा, शिवम कैवर्त्य, भोजराज शर्मा, संतोष दुबे, मनोज राय, सूर्यकांत नामदेव, पार्षद राजन केडिया,रोहित सारथी, सुनीता सिंह, लक्ष्मीन केवट, जितेंद्र सारथी ,दीपक नामदेव, नवीन साहू, उमंग यादव ,बसंत वादयक, शहजादा खान, दीपक कुलदीप, स्थित थे ।