दीपक कुमार गर्ग की रिपोर्ट
भाजपा मंडल पपौंध भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके कार्यकाल की वर्षगांठ को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के रुप में मनाते हुए, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशन व भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल पपौंध अंतर्गत मंडल अध्यक्ष श्यामपाल तिवारी की अगुवाई में सभी ग्राम केंद्रों में सेवा संगठन कार्यक्रम के तहत जन संपर्क करते हुए अनाज, मास्क, सैनिटाइजर व फल का वितरण किया। जिन लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर भय का प्रसार कर दिया गया है, उन्हें समझाइश दी गई की वैक्सीनेशन के लिए आप आगे आए, क्योंकि टीकाकरण के द्वारा आप कोरोना महामारी से सुरक्षित रहेंगे। इससे आपको कोरोना का खतरा नहीं होगा। सेवा ही संगठन के उद्देश्य को लेकर पपौंध मंडल के ग्राम केंद्रों के प्रभारियों द्वारा जन संपर्क करते हुए वैक्सीनेशन जागरूकता लाने के लिए उन्हें बताया गया कि भ्रामक अफवाहों में ना आएं। कोरोना महामारी के चलते कई जिंदगियां नष्ट हो गई हैं अतः अपनी सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं इसी के साथ पपौंध मंडल के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र निपनिया में मरीजों को फल वितरण किया गया एवं उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूपसे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामपाल तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभाकर मिश्रा , भाजपा उपाध्यक्ष अंकितश्रशर्मा ग्राम कुआँ प्रभारी, भाजपा उपाध्यक्ष अभिनव सिंह चतुर्वेदी ग्राम पपौध प्रभारी, भाजपा महा मंत्री रामनरेश कोल , भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र द्विवेदी ग्राम सरशी प्रभारी, भाजपा नेता ग्राम खैरा प्रभारी राजेन्द्र उइके, भाजयुमों मंडल ब्योहारी मंत्री शुभम सोनी शशांक शुक्ला व पार्टी कार्यकर्ताओं के आवाहन पर संबंधित ग्राम केंद्रों के सभी क्षेत्रीय जनों ने उपस्थित रहकर मंडल के सेवा संगठन कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय देकर वैक्सीनेशन जागरूकता के प्रति सहयोग दिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल उपध्यक्ष पपौंध