निखिल कश्यप की रिपोर्ट
अ.भा.वि.प. पामगढ़ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से पाँच सूत्रीय माँगो को लेकर छ.ग. मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन। विषयांतर्गत लेख है कि, कुछ दिनों पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा परिक्षा की तारीखों की घोषणा की गई है और उसी के साथ वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिक्षा की प्रक्रिया निर्धारित की गयी। किन्तु इसके साथ ही एक और अधिसूचना जारी किया गया है कि सभी विद्यार्थी अपने स्वयं के पैसे से उत्तरपुस्तिका खरीदकर परीक्षा दिलाएंगे जो कि उचित नहीं है। चूंकि कुछ दिनों पहले ही सभी विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालयों में पूर्ण परीक्षा शुल्क दिया गया है। जिसमें जनभागीदारी शुल्क एवं इसके साथ अन्य शुल्क भी सम्मिलित हैं। इसमें अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका जमा करने के लिए अल्प समय भी दिया गया है,जो कि उचित नहीं है एवं छात्रों को प्राप्त होने वाली वार्षिक छात्रवृत्ति भी अभीतक नही मिला है। इन सभी कारणो से विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
अतः महोदय से निवेदन है कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले। निम्नलिखित पाँच सुत्रीय माँग-
1 परीक्षा शुल्क वापस किया जाये। 2 जनभागीदारी शुल्क वापस कि जाये। 3 उत्तर पुस्तिका जमा करने की अवधि बढाई जाए। 4 विद्यार्थियों को उनकी छात्रवृत्ति दी जाये। 5 परीक्षा शुल्क के नाम लिया गया अधिभार सम्पूर्ण अथवा आधा वापस किया जाए।
अतः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जांजगीर-चाम्पा छ.ग. शासन से यह पाँच सूत्रीय माँग की पूर्ति के लिए उचित कार्यवाही की अपेक्षा रखता है।।