लव कौशिक की रिर्पोट
जांजगीर चांपा– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की निर्देशानुसार सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के सात साल एवं एवं द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जांजगीर चांपा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष रजनी सत्तु साहू के नेतृव में कुष्ठ आश्रम, कात्रे नगर, सोठी में सूखा राशन,सब्जी,फल व मास्क आवश्यक सामग्री वितरण करने का कार्यक्रम रखा गया और सभी उपस्थित लोगों ने कोरोंना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रमः सम्पन्न कराया जिसमें मुख्य रुप से जांजगीर चांपा लोकसभा के सांसद माननीय गुहाराम सांसद अजगल्ले जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री जांजगीर-चांपा विधायक माननीय नारायण चंदेल जी ,भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय कृष्णकांत चंद्रा जी, पूर्व विधायक सक्ति डा खिलावन साहू उपस्थित रहे
इस अवसर पर सांसद श्री गुहाराम अजगले जी ने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण के होने अवसर पर सेवा ही संगठन के माध्यम से सेवा सप्ताह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर पूरे देश मे चल रहा है मोदी सरकार के इन सात वर्षों में धारा 370,राममंदिर, तीन तलाक सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कठिन कार्य सम्पन्न हुए है और उज्ज्वला योजना स्वक्ष भारत मिशन के तहत सौचालय निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ो गरीबो को उनका अपना पक्का मकान मिला ,आज यह कार्यक्रम महिला मोर्चा के बहनो द्वारा किया जा रहा है सभी बहनों को बहुत बहुत साधुवाद
प्रदेश महामंत्री विधायक श्री नारायण चन्देल जी ने आश्रम में वर्षों से हो रहे सेवा कार्य और स्व बापट जी याद करते हुए उनके जीवनी और सेवा आश्रम की संचालन के विषय पर विस्तार से उपस्थित कार्यक्रता बहनों को बताया साथ ही मोदी जी 7 वर्षो में अनेक जनकल्याण कारी योजनाओं तथा उनके द्वारा देश हित मे लिए गए कठिन निर्णयों पर प्रकाश डाला
जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चन्दा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है जिसका जीता जागता उदाहरण यह सेवा आश्रम है हम सौभाग्य शाली है जो ऐसी पवित्र जगह पर हमारी मोर्चा के बहनो के साथ उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रजनी सत्तु साहू ने बताया कि प्रदेश नेतृव के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जांजगीर चाम्पा के समस्त 26 मंडलो में आज 1 जून को महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृव में सेवा कार्य किया जा रहा है जिसमे सूखा,राशन,सब्जी,मास्क सेनिटाइजर, भोजन आदि वितरण किया गया है इससे पूर्व भी कॅरोना महामारी लॉक डाउन में भी सभी मोर्चा के बहनों द्वारा हेल्पलाइन जारी कर कॅरोना मरीजो को हॉस्पिटल ,दवाई ,होमआसुलेशन ऑक्सिन की उपलब्धता एवम उचित परामर्श का कार्य किया गया है
कार्यक्रम में पूर्व विधायक खिलावन साहू ,गगन जयपुरिया,कार्तिकेश्वर स्वर्णकार
शर्मा मनोज मिश्रा विवेका गोपाल महिला मोर्चा प्रदेश सहकार्यालय कल्याणी साहू मंत्री उषा राठौर ,शिद्धेश्वरी सिंह , महामंत्री मोहन कुमारी रजनी देवांगन द्रौपती केशरवानी सत्यभामा वैष्णव अश्मिता मिश्रा दीपिका सिंदे उमा सोनी उर्मिला निर्मलकर अनिता गोपाल दिगमणि सोनवनि सरिता जायसवाल प्रेमलता कौशिक तीलेसरी साहू सरस्वती यादव सुनीता साहू देवी कर्ष संतोषी साहू
एवं जांजगीर चांपा जिले के समस्त भाजपा महिला मोर्चा के जिलापदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया ।