संगीता की रिपोर्ट
आपको बता दें, झारखंड के 20 वर्ष की लाडली बेटी ने नाम रोशन कर देश का नाम रोशन किया है, कठिन परिश्रम के बाद पेरिस में हुए आयोजन पर दीपिका कुमारी ने तीन गोल्ड मेडल हासिल कर तीरंदाज में अपने नाम के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल है, अपने तीरंदाज में पिछड़ने के बाद भी हौसला बुलंद रखने वाली दीपिका ने हिम्मत दिखाते हुए,जीत की ओर बढ़ते चले गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जीत की बधाई दी है उन्हें। रविवार को दीपिका,कोमोलिका बारी तथा अंकिता भकत ने टीम इवेंट में मेक्सिको पर 5 -1 की आसान जीत से सोना जीता। दीपिका रांची की है वहीं कोमोलिका जमशेदपुर से है। अंकिता बंगाल की है पर झारखंड से खेलती है। दीपिका ने पति अतुन दास के साथ भारत को मिश्रित इवेंट का भी विश्व विजेता बनाया।