डिलेश्वर प्रसाद साहू की रिपोर्ट
धमतरी – कांग्रेस कमेटी भखारा एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस भखारा के सदस्यों ने गाँधी प्रतिमा स्थल पर गाँधी ज़ी एवं शास्त्री ज़ी की पूजा अर्चना कर जयंती मनाया चर्चा के दौरान भरत नाहर ने कहा
गांधीजी के आदर्शों को हमने अब तक किताबों में पढ़ा, टीवी पर देखा और दूसरों से सुना था, लेकिन कभी उन पर पूरी रीति से अमल नहीं किया। गांधीजी की जयंती पर वक्त है उन आदर्शों को एक बार पुन: स्मरण करने का और उन्हें पूर्णत: अपनाने का ताकि जिस भारत देश का उन्होंने सपना संजोया था उसे हम पूरा कर सकें श्री विनोद साहू ने कहा
‘ सादा जीवन, उच्च विचार’, ‘अहिंसा परमोधर्म’ का संदेश देने वाले हमारे महान राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने सत्य के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी के मुकाम तक पहुंचाया और अपने लक्ष्य को पाया। हम सब भी अपने जीवन में एक लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। उन्हें मूर्त रूप देने के लिए हम अपनी तरफ से पूरा प्रयास भी करते हैं, लेकिन किसी यह सब हमारे विचारों, आदर्शों और मेहनत पर निर्भर करता है। गांधीजी ने अपने जीवन में कुछ आदर्शों को विशेष महत्व दिया जिनके बल पर उन्होंने विशिष्ट मुकाम हासिल किया। श्री मति संतोषी निषाद ने कहा की गांधी जयंती को दुनिया के अन्य देश अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। महात्मा गांधी ने अपने जीवन भर न सिर्फ अहिंसा की लड़ाई लड़ी बल्कि सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी संघर्ष करते रहे। दुनिया को उनके योगदान को याद करते हुए हम सभी उनके बड़ी ही श्रद्धा भाव से याद करते हैं।
नितेश मानिकपुरी ने कहा महात्मा गांधी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं, एक सोच हैं। एक ऐसी सोच, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिक बनी हुई है और करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। अहिंसा महात्मा गांधी के दर्शन का मूल मंत्र रहा, जिसके बारे में उन्होंने कहा था, ‘अहिंसा एक दर्शन है, एक सिद्धांत है और एक अनुभव है, जिसके आधार पर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।’
उक्त अवसर पर भरत नाहर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी
मुकेश कोसरे ब्लॉक अध्यक्ष
विनोद साहू पूर्व न प अध्यक्ष
संतोषी निषाद पार्षद
अनिरुद्ध साहू पूर्व न प उपाध्यक्ष
डॉ. हरदेल,दिनेश यादव, रविमाहेश्वरी, अनिल निर्मलकर महेंद्र साहू, खिलावन पाल मनोज साहू, होमन्द्र साहू, रवि सेन, नितेश मानिकपुरी उपस्थित रहे ।