रेशम वर्मा कि रिपोर्ट
कसडोल-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कसडोल विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन मुख्यालय कसडोल में सम्पन्न हुआ। राज्य सरकार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल कसडोल सहित लवन, दक्षिण पलारी एवं पलारी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय कसडोल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन हेतु विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त प्रदर्शन में अग्रवाल ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अंतर्गत देश में प्रदेश के किसानों को कोरोना काल के समय से जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल निशुल्क प्रदान किया जा रहा है किंतु प्रदेश के कांग्रेसी सरकार द्वारा इस प्रदेश की आम जनता के साथ धोखाधड़ी एवं गुमराह कर उनके चावल में कटौती किया जा रहा है जो गरीबों के हित में कुठाराघात है। आगे कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष तेजाराम वर्मा, महिला मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव, दक्षिण पलारी मंडल के मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, पलारी मंडल के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया मंचीय कार्यक्रम के पश्चात श्री अग्रवाल जी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुये
महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कसडोल पहुँचे सभी नेताओं महामहीम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी कसडोल को ज्ञापन सौपे। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर, किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तेजाराम वर्मा, हेमंत साहू, दुर्गा पटेल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, दक्षिण पलारी मंडल के मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, भाजपा मंडल लवन के अध्यक्ष विजय यादव, कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, जनपद पंचायत के अध्यक्ष गौरी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम गौस, महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी, रमेश घेवर, पदम लाल साहू, संतोष कश्यप, रामचंद्र ध्रुव, भीखम कैवर्त, देव सोनवानी, चरण दास तेहरवंश, गणेश शंकर साहू भाजयुमो, नागेश साहू अध्यक्ष भाजयुमो सहित भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण युवा मोर्चा महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गण इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।