रेशम वर्मा कि रिपोर्ट
बलौदाबाजार-आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल जी ग्राम चीचिरदा में सुलोचना यादव जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष के निवास पहुंचकर उनके सासू मां स्वर्गीय देवमती यादव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि की, तथा मृतआत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । आज के इस श्रद्धांजलि दशगात्र कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े,वरिष्ठ भाजपा नेता टेसू लाल धुरंधर, नगर पालिका के अध्यक्ष चितावर जायसवाल, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा, भाजपा मंडल लवन के अध्यक्ष विजय यादव, भाजपा मंडल पलारी के अध्यक्ष नंद कुमार वर्मा, वरिष्ठ नेता कृष्ण अवस्थी,जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा, अनुपम बाजपेयी, हेमंत साहू, पवन साहू, युवा नेता प्रणम्य पांडे, नरेश साहू नंदकुमार साहू, रामलाल कुर्रे, योगेश वर्मा, रोहित साहू, पवन वर्मा, सत्यनारायण चेलक, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पवन वर्मा, जितेंद्र धुरंधर, जीतेन्द्र साहु सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।