नितीश कुमार की रिपोर्ट
पालीगंज ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसके दौरान सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर शाम ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में पुरानी विवाद को लेकर कृष्णा सिंह व अजय सिंह के बीच पुनः विवाद हो गया। जिसके दौरान दोनों पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे व रोड़ेवाजी हुई। जिसमे दोनों पक्षो के सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया। वही घायल जयनन्दन वर्मा व सविता देवी की गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया।
वही मामले की पुष्टि करते हुए ख़िरीमोड थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।