नितीश कुमार की रिपोर्ट
पटनापालीगंज/ रविवार को थाना क्षेत्र के भेड़रिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसके दौरान पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़रिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर विकास कुमार व धर्मेंद्र कुमार के बीच पुनः विवाद हो गया। जिसके दौरान दोनों पक्षो के बीच जमकर लाठी डंडे चले व रोड़ेवाजी हुई। जिसमे दोनों पक्षो के पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। उन घायलों मे एक पक्ष के गिरमिटिया देवी व विकास कुमार तथा दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार, कृष्णा सिंह व अवधेश सिंह शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया।
वही मामले की पुष्टि करते हुए पालीगंज पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षो की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।
फोटो:- पालीगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत घायल।