शेखर की रिपोर्ट
भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष ने दिया तीन सूत्री मंत्र, हुआ जोरदार स्वागत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोकारो जिला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। अपने छह दिवसीय प्रवास के दौरान सेक्टर 3 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन मैं शामिल हुए और प्रदेश की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। हेमंत सरकार ने 21 महीने में भारत का सबसे निकम्मी सरकार बन गई है। इस दौरान 3127 महिलाओं के साथ दुष्कर्म व हत्या का रिकार्ड बना। उन्होंने 100 करोड़ निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरा होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन ड्राइव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तीन सूत्र दिए। पहले सूत्र के तहत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना, पीडीएस के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को राशन समेत अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के बीच प्रचार प्रसार व जरूरतमंद को लाभ दिलाने का आह्वान किया। श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि वे इस सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करें। स्थानीय मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाएं। तीसरे सूत्र को लेकर उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव जल्द हो इसके लिए भाजपा ने संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिले के सभी जिला परिषद सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध हो कर चुनाव की तैयारी करें। पंचायत चुनाव में भाजपा आपसी सहमति बनाकर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी एवं सहयोगियों द्वारा तिलक लगाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।सभी मुख्य अतिथि द्वारा दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित किया। वंदे मातरम गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की गई।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद महतो द्वारा तलवार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी द्वारा गणेश जी का प्रतिमा व अंग वस्त्र,अनुसूचित जनजाति मोर्चा गोविंद टुड्डू द्वारा सांस्कृतिक टोपी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राय द्वारा स्मृति चिन्ह ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष चितरंजन साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष फटिक चंद्र दास द्वारा पुष्पमाला देकर व बोकारो विधानसभा मंडल अध्यक्ष के द्वारा 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। चंदनकियारी, ,बेरमो,गोमिया के मंडल अध्यक्ष द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व मांडू विधायक जेपी पटेल, धनबाद लोकसभा सांसद पशुपतिनाथ सिंह,पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय,विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, पूर्व मंत्री छत्रुराम महतो,पूर्व विधायक योगेश्वर कुमार बाटुल ,प्रदेश मीडिया प्रभारी सरोज सिंह,किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय सिंह, विशेष रूप से मौजूद थे। प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी पटेल,धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण,चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बोकारो जिला के चारो विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ,मीडिया प्रभारियो संग संगठन पर महत्वपूर्ण बैठक की।मंच संचालन जिला महामंत्री जयदेव राय ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश का बोकारो पहुंचने पर जगह जगह स्वागत किया गया। बोकारो विधानसभा क्षेत्र के तेलमैचो ब्रिज पर बोकारो में विधायक बिरंची नारायण जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। भूतनाथ मंदिर, तलगरिया मोड़, योधा डीह मोड़, महाबीर चौक,धर्मशाला चौक,तेली डीह मोड़, नेताजी चौक पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।चास गरगा ब्रिज के समक्ष प्रकाश ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सम्मेलन मैं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद वर्णवाल,प्रह्लाद महतो,अम्बिका ख्वास,रोहितलाल सिंह,जगरनाथ राम,बिनोद महतो,देव नारायण प्रजापति,दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय,लीला देवी, अनिल स्वर्णकार, उपाध्याय,मनोजित मांजी, भरत वर्मा, सौरव कुमार उपस्थित थे।