संगीता की रिपोर्ट
झारखंड-विस्थापित रैयत प्रभावित ग्रामीण संघ की एक बैठक गोड़ाबाली उत्तरी क्षेत्र में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से संघ का गठन किया गया। संघ का अध्यक्ष मुकेश रविदास, उपाध्यक्ष राम कुमार रविदास, सचिव सेवालाल रविदास, कोषाध्यक्ष बाबूचंद रविदास, कार्यकारिणी सदस्य बेबी आलम, पिंटू सिंह, महेंद्र रविदास बासुदेव रविदास, सुभाष रविदास, पंकज, प्रफुल्ल रविदास, सुंदर लाल रविदास, अलकू रविदास आदि को बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश रविदास ने कहा कि गोड़ाबाली उत्तरी क्षेत्र में डालमिया प्लांट के लगने से निश्चित हीं यह क्षेत्र का विकास होगा। परंतु यहां के रैयतों को भी पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए। प्लांट में जिन लोगों का जमीन चला गया है उन्हें नियोजन मिलना चाहिए। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इस पर भी प्लांट के प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए। यदि प्रबंधन इन सारी चीजों को नजरअंदाज करती है तो विस्थापित रैयत प्रभावित ग्रामीण संघ अपने अधिकार व हक के लिए लड़ाई भी लड़ेगी। बैठक में प्रकाश रविदास, बिरजू रविदास, विशाल, जय किशन, तारकेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।