शेखर की रिपोर्ट
बाल दिवस पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने और उनकी याद में मनाया जाता है। 14 नवंबर, 1889 को पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। एक जून को दुनिया के लगभग 50 देश बाल दिवस मनाते हैं। लेकिन ब्रिटेन एक ऐसा देश है, जहां बाल दिवस नहीं मनाया जाता है। हालांकि अब भी अधिकतर देशों में 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।
14 नहीं पहले 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस
भारत में पहली बार बाल दिवस 1956 में मनाया गया था। लेकिन उस वक्त बास दिवस बाल दिवस 14 नहीं बल्कि 20 नवंबर को मनाया जाता था। 1964 से पहले भारत 20 नवंबर को बाल दिवस मनाता था, इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिन्हित किया गया है। 1964 में पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद, यह फैसला लिया गया कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। उसके बाद से 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। बता दें कि बाल दिवस को 20 नवंबर से 14 नवंबर को मनाने के लिए भारतीय संसद में एक प्रस्ताव लाया गया था, उसके बाद उसे पारित कर तारीख बदली गई।