निखिल कश्यप की रिपोर्ट
पामगढ़ मनाया गया जिला स्तरीय संविधान गौरव दिवस सांसद गुहाराम अजगल्ले सहित निर्मल सिन्हा व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने किया सभा को सम्बोधित कांग्रेस बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला जांजगीर चांपा के नेतृत्व में पामगढ़ में सतनाम भवन प्रांगण में संविधान गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद गुहाराम अजगल्ले विशिष्ट अतिथि निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, कृष्णकांत चंद्रा जिलाध्यक्ष भाजपा अंबेश जांगड़े पूर्व विधायक पामगढ़ व पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर पामगढ़ से चन्डीपारा तक मुख्य सड़क पर धूमधाम से संविधान गौरव दिवस यात्रा निकाला गया।इस दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन, भारतीय संविधान के उद्देशिका व विभिन्न नारों को चित्र,लेखन से सुसज्जित रथ से भ्रमण किया गया।इस बीच पामगढ़ के हृदय स्थल में स्थित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर सांसद गुहाराम अजगल्ले व कृष्णकांत चंद्रा सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया।
नगर भ्रमण के पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ नेता पुनीत निर्मलकर ने अपने मधुर गीतों से किया साथ ही भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष लहरे ने स्वागत भाषण से किया।
मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए सांसद गुहाराम अजगल्ले ने कहा बाबा साहब किसी एक पंथ या संप्रदाय के नेता नहीं थे अपितु वे भारत व विश्व के नेता थे।
आपने बताया की 2015 के पूर्व संविधान दिवस को अलग-अलग और छोटे रूपों में मनाया जाता था किंतु केंद्र में मोदी जी के आने के बाद 26 नवंबर 2015 को मुंबई के बड़े मंच से मोदी जी ने पूरे देश में संविधान दिवस को हर्ष उल्लास के साथ मनाने की घोषणा की, तब से निरंतर संविधान दिवस को बड़े व्यापक रूप से समूचा देश मनाता आ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा,जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा व पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने भी अपने वक्तब्य रखे। आभार ब्यक्त भाजपा अजा मोर्चा मुलमुला के मंडल अध्यक्ष पुष्कर दिनकर ने किया तथा कार्यक्रम का बेहतर संचालन भाजपा जिला मंत्री धीरेन्द्रनाथ योगी ने किया।
कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह चंदेल,पामगढ़ मंडल अध्यक्ष चन्द्रकांत तिवारी,मुलमुला मंडल अध्यक्ष उद्यालिक साहू,शिवरीनारायण मंड़ल अध्यक्ष सँजीव बंजारे,वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल,मनहरण खूंटे,शेषसंकर तिवारी,जगतपाल सिंह,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू,सांसद प्रतिनिधि श्रीमती मंजू लता टंडन,कार्यक्रम के संयोजक सुखराम मधुकर,सह संयोजक रोहित लहरे व आनंद कुर्रे,पामगढ़ अजा मोर्चा के अध्यक्ष गंगाराम टंडन शिवरिनारायण मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेम भारद्वाज, मुलमुला मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संगीता रात्रे,पूर्व मंडल अध्यक्ष दरसराम पटेल,जिला कार्यसमिती सदस्य मोतीलाल डहरिया,अजा मोर्चा के जिला प्रभारी राजेश सूर्यवंशी,सोनू गांधी,ब्यास कश्यप,अजा मोर्चा के जिला महामंत्री जगदीश बंजारे,उपाध्यक्ष ललित कुर्रे,मयंक परमहंस,जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला लहरे,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती सम्मत देवी सोनी व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी साहू,भीमबली नायक, ग्राम पंचायत झूलन के सरपंच जगेसर कश्यप,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री निलेशपुरी गोस्वामी,मनोज घोष ,राहुल चंदेल, त्रिशंकु साहू, सत्येंद्र सिंह, रमेश वाद्यकार, गोविंद पाटले,संदीप पटेल,श्रीमती रंजना टंडन,कु.हिरौंदी राय,श्रीमती मंजू लहरे,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।विशेष कर महिलाओं की उपस्थीति उल्लेखनीय था।
अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में पामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से सेवानिवृत बैंक मैनेजर नारायण पाटले सहित सैकड़ों के तादात में कांग्रेस व बसपा के समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा।जिसे अतिथियों ने फुल माला व भाजपा का गमछा भेट कर पार्टी में प्रवेश कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्कर दिनकर,गंगाराम टंडन,रमेश दिनकर,प्रभात जान्गड़े का योगदान सराहनीय रहा।