नितीश कुमार की रिपोर्ट
पालीगंज “ जबतक किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए सरकार कानून नही बनाएगी तबतक किसान संघर्ष जारी रहेगा।” ये बातें रविवार को पालीगंज स्थित किसान भवन में आयोजित एक बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार राज्य किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति के राज्य संयोजक सह पालीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ0 श्यामनन्दन शर्मा ने कही।
जानकारी के अनुसार पालीगंज किसान भवन में आयोजित बैठक की उद्घाटन किसान श्री बाल्मीकि सिंह ने किया। मौके पर मुख्य बक्ता डॉ श्यामनन्दन शर्मा ने कहा की जब तक समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीद के लिए कानून नहीं बनता किसान संघर्ष जारी रहेगा। वही अनुमण्डल एवंग प्रखंड स्तर पर बिहार सरकार के कृषि व कल्याणकारी योजनाओं, दाखिल खारिज व जमीन लेखा को दुरुस्त करने में सरकारी कार्यालय में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार व अनियमितता पर चिंता व्यक्त किया गया। वही सरकारी योजनायों का लाभ आसानी से जनता को कैसे उपलब्ध हो इसके लिए कमिटी का गठन किया गया। मौके पर सर्वसम्मति से किसान सहायता कमिटी के संयोजक
कवींद्र कुमार सहित नवल सिंह, शब्जा शर्मा, राजू शर्मा, उमेश सिंह को बनाया गया। यह कमिटी हर शुक्रवार को ई किसान भवन में कृषि पदाधिकारी से मिलकर दायित्वों का निर्वहन करेंगी। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में राजस्व एवंग कल्याणकारी योजनायों के तहत आम जन तक लाभ पहुंचाने के लिये
पूर्व मुखिया चन्द्रसेन वर्मा के बेतृत्व में कमिटी बनाई गई है, जिसका सदस्य के रूप में सुमेर सिंह, राजभूषन शर्मा, ज्ञानी यादव, सुरेन्द्र शर्मा, सरपंच रामकुमार सिंह, विजय शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, बृजनंदन यादव, अश्वनी कुमार, गया शर्मा व राजकिशोर सिंह को मनोनीत किया गया। वही पैक्स व ब्यापार मंडल के पालीगंज अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पूरे पालीगंज अनुमण्डल में पैक्स कमिटी एवंग किसान संगठन में समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया गया।