नितीश कुमार की रिपोर्ट
पालीगंज अनुमण्डल मुख्यालय सह थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव स्थित एक खलिहान में शुक्रवार को आग लगने से खलिहान में रखी 5 बीघा खेत की धान की फ़सल का एक पुंज जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव के किसान सत्या सिंह के खलिहान में 5 बीघा खेतो की धान की फसल की पुंज रखी हुई थी। जिसमे से अचानक शुक्रवार को आग की निकलती हुई लपटों को ग्रामीणों ने देखा। जिसे देख आसपास के ग्रामीणों ने जुटकर आग पर काबू पाने की कोशिश किया लेकिन सफल नही हो सके। आग की लपटो को बढ़ते देख दमकल की गाड़ी को बुलाया गया इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। जबतक की आग बुझाई गयी तबतक खलिहान में रखे सभी धान की पुंज जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की सम्पति की क्षति होने की अनुमान है। वही पीड़ित किसान सत्या सिंह ने इसकी क्षति पूर्ति की मांग सरकार से किया है।