खगेश्वर प्रसाद कश्यप की रिपोर्ट
शिवरीनारायण (कटौद)-देहरादून में आयोजित 12 ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम कटौद के होनहार प्रत्यक्ष सिंह चौहान ने इस आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 में भाग लेकर के प्रथम स्थान प्राप्त किए। यह बहुत गर्व की बात है कि इतनी छोटे से उम्र में क्लास 2 में पढ़ते हुए इस चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्यक्ष सिंह चौहान उनके माता-पिता के साथ-साथ ग्राम कटौद का नाम गौरन्वित किए। प्रत्यक्ष सिंह चौहान के पिताजी प्रकाश सिंह चौहान एवं माताजी रचिता सिंह चौहान है। उनकी मां वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल ग्राम कटौद में पदस्थ है और छात्र क्लास 2 में पढ़ाई कर रहे हैं।