इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर राज्य में शासन ने मंगलवार को 24 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए। जिसमें नौ आइपीएस अधिकारियों को इंदौर में नियुक्ति पर भेजा गया। इनमें से सात यहां पहले भी रह चुके हैं। पुलिस आयुक्त प्रणाली के मद्देनजर इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यालय भी तैयार किए जा रहे हैं।
जानकारी हो कि राजेश कुमार सिंह, संपत उपाध्याय और अमित तोलानी भी एएसपी रह चुके हैं। इसी तरह गुप्त वार्ता (भोपाल) से जोन आइजी बने राकेश गुप्ता यहां परिवीक्षाधीन सीएसपी व एएसपी रहे। बाद में पुलिस उपमहानिरीक्षक भी बने। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) राजेश हिंगणकर भी इंदौर में सीएसपी रह चुके हैं।
प्रशिक्षु एएसपी रहे उपाध्याय ने पिनेकल घोटाले की जांच की थी। वे 42 करोड़ रुपये के चालान (आबकारी) घोटाले की जांच में शामिल थे। ग्रामीण एएसपी रहे तोलानी ने करोड़ों रुपये का आनलाइन सट्टाकांड उजागर कर सीए-गैंगस्टर व सटोरियों को गिरफ्तार किया था। इन अधिकारियों के इंदौर आने से पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का सेटअप आकार लेने लगेगा। पुलिस आयुक्त प्रणाली के मद्देनजर इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यालय भी तैयार किए जा रहे हैं।
इंदौर में आयुक्त प्रणाली की जिम्मेदारी इनके कंधों पर
– हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त (सीपी)
– राकेश गुप्ता, महानिरीक्षक जोन
– चंद्रशेखर सोलंकी, उपमहानिरीक्षक (ग्रामीण)
– भगवतसिंह बिरदे, एसपी देहात कार्यभार : ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों की निगरानी
– मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) कानून व्यवस्था कार्यभार : शहर के सभी थानों की निगरानी
– राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय का प्रभार कार्यभार : अपराध शाखा और मुख्यालय की निगरानी
– अरविंद तिवारी, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मुख्यालय
– निमिष अग्रवाल, डीसीपी अपराध कार्यभार : अपराध शाखा की निगरानी
– महेशचंद जैन, डीसीपी यातायात कार्यभार : यातायात
– मनीषा पाठक सोनी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं महिला अपराध, अजाक, स्टाफ ऑफिसर आयुक्त एवं महानिरीक्षक
– गुरुप्रसाद पाराशर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा
– अनिल पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात जोन 1 एवं 2 और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3-4
– अजीतसिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त जोन-1
– बसंत कुमार कौल, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-2
– संतोष उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन-3
– उमाकांत चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात जोन- 4
– अजय वाजपेयी, सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं प्रशिक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा – प्रशांत चौबे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना
– हरिसिंह रघुवंशी, सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन
– नंदनी शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, महिला अपराध एवं सहायक पुलिस आयुक्त अजाक व न्यायालयीन