खगेश्वर प्रसाद कश्यप की रिपोर्ट
शिवरीनारायण (कटौद)- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11.01.2022 से 13.01.2022 तक तीन दिवसीय सवा लाख मां गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का आयोजन ग्राम कटौद जनपद पंचायत नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा पर रखा गया है। यह अखण्ड महा गायत्री मंत्र जाप कोविड -19 को ध्यान में रखकर दो गज दुरी बनाते हुए, यह 2 से 3 साधक द्वारा पाली-पाली में लगातार कार्यक्रम का पालन सुचारु रूप से किया जायेगा।14.01.2022 चतुर्थ दिवस को माँ गायत्री की मूर्ति स्थापना दिवस और पुर्णाहुति गायत्री परिवार क़े परिजनों द्वारा किया जायेगा।