डिलेश्वर प्रसाद साहू की रिपोर्ट
धमतरी – इस वर्ष धान खरीदी 1 दिसंबर से सभी खरीदी केंद्रों में शुरू हुई जो 7 फरवरी को पूर्ण हुआ ,लेकिन बीच-बीच में बेमौसम बारिश की वजह से खरीदी केंद्रों में पानी भर जाने की वजह से धान खरीदी प्रभावित हो रही थी।जिसके कारण धान खरीदी को दो बार रोकना भी पड़ा था ,जिसके कारण धान की खरीदी तय समय सीमा तक पूरा नहीं हो पाने का आंदेशा था। किसानों एवं समितियों द्वारा धान खरीदी की तय सीमा को बढ़ाने की मांग की गई ,जिससे सभी किसानों का शत प्रतिशत धान का खरीदी हो सके किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए किसान हितैषी भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तय सीमा को 7 फरवरी तक करने का निर्णय लिया जिसके लिए सभी किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सभी किसानों की धान शत प्रतिशत खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जिला पंचायत सामान्य सभा के बैठक में जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू सह. एवं उद्योग समिति के द्वारा उप पंजीयक पीतांबर ठाकुर के द्वारा जानकारी दी गई जिसमें इस वर्ष धमतरी जिला में 74 समिति से 96 धान उपार्जन केंद्र से किसानों के द्वारा कुल – 112227 किसानों से 4313970 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जिसका 78.06% धान का उठाव हो चुका है, शेष धान का उठाव मार्च माह तक होने की पूरी संभावना है। धमतरी जिले में धान खरीदी कुछ कमी बेशी छोटी,मोटी घटना को छोड़कर पूरे जिले में सुचारू रूप से चली जिसके लिए कलेक्टर पी.एलमा दिशा निर्देश द्वारा भी समय-समय पर खरीदी केंद्रों में निरीक्षण एवं दिशा निर्देश भी दिए गए, धान का भुगतान भी समय से हो रहा है।
धान खरीदी शुरू होते ही विपक्षी पार्टियों बारदाना की कमी को मुद्दा बनाकर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, लेकिन किसानों ने उनकी भ्रमित बातों मैं नहीं आया और सुचारू रूप से अपने ध्यान को खरीदी केंद्रों में बेचे। जिसके लिए गोविंद साहू ने पुनः किसानों के प्रति किसान हितैषी भूपेश सरकार का आभार जताया एवं धान खरीदी से संबंधित सभी भाग के अधिकारी कर्मचारियों का धन्यवाद आभार ज्ञापित कीये।