महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुभारंभ फाउंडेशन की महिलाओं ने सुरेश्वर पीठ मंदिर सेल्स टैक्स कॉलोनी, शंकर नगर में भक्तजनों को फल,हलवा और पेपर बैग बांटें। फाउंडेशन की मेंबर सुचिता साहू ने पेपर की थैली बनाना सिखाया और सभी महिलाओं ने हाथ से पेपर की थैलियां बनाई। जिसमें सीमा कटंकार,देवकी साहू, शीला प्रजापति,सरिता सोनवाने,सुचिता साहू शामिल थे। हमारा वातावरण सुरक्षित व साफ रहे इस लिए प्लास्टिक का उपयोग कम कर हम पेपर का उपयोग करने के लिए लोगों को में जागरूकता लाना चाहते हैं। सभी के जीवन में खुशहाली आए, स्वास्थ्य अच्छा रहें हम भगवान से यही प्राथना करते हैं।
शुभारंभ फाउंडेशन महिलाओं का एक समूह हैं जिसमें महिलाओं को उनके रुचि के ज़रिए काम और स्टेज दिया जाता हैं। अलग अलग तरह के सेमिनार आयोजित करवाए जाते हैं जिससे महिलाएं अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़े। इस फाउंडेशन की अध्यक्ष सीमा कटंकार और उनके साथ इस समूह में 10 से 15 औरते हैं जो की गृहणी हैं और घर से ही काम करती हैं। समय समय पर फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा कपड़े, फल, मास्क आदि चीज़े डोनेट की जाती हैं।