शान्तनु कुमार सिंह की रिपोर्ट
पटना जद यू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सचिव सह प्रमंडलीय अध्यक्ष डा शैलेन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर फुलवारी शरीफ प्रखंड अध्यक्ष डा शैलेन्द्र कुमार यादव व प्राकृतिक योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी विक्रमादित्य ने सहित मंचासिन गणमान्य लोग ने किया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वैदिक नववर्ष 2078का बधाई देते हुए कहा कि यह सृष्टि निर्माण का प्रथम दिन चारों दिशाओं में खुशी व हर्शोउल्लास फैलाने वाला है।
इन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण चिकित्सक का हित की बात प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर बिहार सरकार कर रही है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष डा एल बी सिंह और श्री रामनिवास सिंह ने प्रारंभिक समय से ग्रामीण चिकित्सकों के लिए प्रयत्नशील है कि ग्रामीण चिकित्सक का अमूल्य सेवा को सरकार के सेवा कार्य से नियमानुसार जोड़ा जा सके।
सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी चट्टानी एकजुटता में खलल डालने के लिए संगठन बन रहें हैं। जब कि वे ना ही चिकित्सक हैं और ना ही ग्रामीण चिकित्सकों के संघर्ष के बारे में उन्हें कुछ पता है। वैसे संगठन से बचना है जो सरकार से पंजीकृत नहीं है और ग्रामीण चिकित्सकों को गुमराह कर अहित करना चाहते हैं।
संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए आम-आवाम के बिच जा कर चिकित्सा सेवा कार्य करने की योजना बनाई है। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवा जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे उसमें प्राकृतिक चिकित्सा, आहार चिकित्सा,योग प्रशिक्षण और चिकित्सा, एक्यूप्रेशर चिकित्सा व प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गांवों-कस्बो व छोटे बड़े बजार में चिकित्सा सेवा दे रहे चिकित्सकों के सेवा कार्य में मजबूती देने का भी इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास किया जाएगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भोजपुर जिला अध्यक्ष डा उमेश कुमार सिंह, डॉ विनोद कुमार यादव,डा शम्भू प्रसाद, डॉ विनय कुमार,डा पप्पू गुप्ता,डा शशिभूषण प्रसाद,डा कमलेश कुमार,डा रामप्रकाश,डा के डी नारायण,डा अमित कुमार,डा मनोज कुमार,डा रमेश कुमार सिंह,डा कंचन कुमारी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे व अपना विचार रखे।