शांतनु कुमार सिंह की रिपोर्ट
पटना-सामाजिक संगठन रोटरी क्लब ऑफ चाणक्या के सौजन्य से पांच जरूरतमंद लोगों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया।
रोटेरियन डॉ सुधांशु बंका के पाटिलपुत्रा स्थित क्लिीनीक में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में रोटेरियन डॉ सुधांशु बंका के द्वारा 05 मरीजों का मोतियाबिंद का जांच एवं निशुल्क ऑपरेशन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन समाजसेविका और रोटेरियन डा. नम्रता आनंद ने किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाणाक्या की अध्यक्ष मोनी त्रिपाठी ने बताया कि रोटरी चाणक्या निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर है। इसके सभी सदस्य अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सेवा करते हैं।रोटरी चाणक्य के सौजन्य से समय-समय पर जरूरतमंदों, वृद्धों, अनाथालय के अनाथ बच्चों, झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों, कैंसर पीड़ितों को, दिव्यांगों की सेवा की जाती रही है।
रोटरी चाणक्या की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जैन ने बताया कि रोटरी चाणक्या समय-समय पर नेत्र जांच शिविर लगाता रहा है।