पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति किसी से छुपी नहीं है। लोग दाने दाने को मोहताज हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और कर्ज के बोझ से पाकिस्तान दबा जा रहा है। वहीं आय दिन पाकिस्तान के बिगड़े हालातों के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं उन सभी में एक बात सामान्य है। कि लोग आपस मे रोटी के लिए झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह वीडियो इस लिए भी सामने आ रहे हैं कि लोग उनकी बदतर स्थिति को समझें और उनकी मदद के लिये आगे आएं।
वहीं अब अमेरिका के एक प्रोफेसर ने भारत को इंगित करते हुए पाकिस्तान के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, आज पाकिस्तान की हालत खराब है। लोग रोटी के लिए तरस रहे हैं।
वहीं अगर यह स्थिति भारत की होती तो पाकिस्तान भारत पर कश्मीर हासिल करने के उद्देश्य से हमला कर देता और उनकी खराब स्थिति का फायदा उठाता। लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया है। भारत के नेतृत्व किसी की मजबूरी का फायदा नहीं उठाना चाहता। यह भारत की पहचान है। वह सभी का सम्मान करते हैं।
पाकिस्तानी पत्रकार फख़र यूसुफज़ई से मुक़्तदर ख़ान कहते हैं कि अमेरिका पाकिस्तान की जिंतनी हो सकता था। उतनी मदद कर चुका है। लेकिन अब पाकिस्तान की आवश्यकता अमेरिका को नहीं है। लेकिन भारत किसी भी स्थिति में पाकिस्तान को मुश्किल में नहीं डालना चाहता
पाकिस्तान की स्थिति का भारत नहीं उठा रहा कोई फायदा
![](https://nayabharatdarpan.com/wp-content/uploads/2023/01/httpsnayabharatdarpan.comstaticc1eclient86950uploadedbb2900afc35d2086edc2dcd859fb356b.jpg)