जम्मू ब्यूरो रिपोर्ट
जम्मू। “नया भारत दर्पण समाचार” के जम्मू कश्मीर राज्य ब्यूरो प्रभारी एहसान अली की माता जी अफसाना बेगम का आज दिन में दो बजे स्वर्गवास हो गया। वे एक सौ आठ साल की उम्र में इस दुनियां से गुजर गई।
एहसान के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कल रात माता जी को सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर स्थानीय बरी ब्राम्हणा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह ही डाक्टर ने उनकी लगातार बिगड़ रही स्थिति पर चिंता जताई थी।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय अफसाना बेगम ने अपने जीवन काल में ही एहसान अली के लिए अपनी पसंद की बहू का चयन किया था। परिवार का मुखिया होने की हैसियत से उन्होंने अपनी नई बहू के लिए अपनी पसंद के घर का भी निर्माण गांधी नगर में तैयार करवाया था। उसी भवन में कल स्वर्गीय अफसाना बेगम की मर्जी से “नया भारत दर्पण समाचार” के ब्यूरो कार्यालय के उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी कर ली गई थी। प्रधान संपादक आज सुबह जम्मू भी पंहुच गए थे। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश प्रभारी के अलावा जम्मू कश्मीर के अन्य क्षेत्रीय संवाददाता का भी आना शुरू हो गया था। कल दोपहर में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था।
एहसान के घर हुई इस अप्रत्याशित घटना की वजह से कार्यालय उद्घाटन समारोह को स्थगित कर दिया गया है।
एहसान अली के बड़े भाई अरमान अली जो यूनीवार्ता के स्थानीय स्टाफ रिपोर्टर के तौर पर पिछले बारह साल से कार्यरत हैं। वहीं उनके पिता विगत वर्ष पूर्व एक सड़क दुघर्टना में प्रभु के प्यारे हो गए थे।
आज शाम बाद नमाज़ मगरिब अफसाना बेगम की मिट्टी का रस्म अदायगी की जाएगी।
नया भारत दर्पण समाचार परिवार एहसान अली की स्वर्गीय माता जी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही शोकाकुल परिवार को धैर्य और संयम से इस दुखदाई स्थिति में रहने का संबल प्रदान करता है।