संवाद सहयोगी
यमुनानगर । महिला सशक्तिकरण की आवाज बुलंद करने वाली अलका गर्ग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 मार्च को गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यस्तरीय इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। अलका गर्ग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च दिन रविवार को गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उन्हें महिला सशक्तिकरण में किए गए कार्यो के लिए इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अलका गर्ग ने बताया कि उन्हें मिल रहा यह सम्मान पूरे जिला यमुनानगर का सम्मान है। अलका गर्ग ने कहा कि उन्हें इस अभियान में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, यमुनानगर जिला उपायुक्त मुकुल कुमार, मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला संगठन, महिला बाल विकास विभाग ,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग व समाज के सभी वर्गो का सहयोग मिला है।