प्रवीन गुलाटी की रिपोर्ट
फरीदाबाद। जवानों का जोश ओर होश काम अब आया काम। कहते हैं हमारे देश मे कई प्रकार के लोग हैं कोई समाज सेवी है कोई डॉक्टर है। देश के इन्ही समाज सेवियो में से एक है फरीदाबाद हरियाणा से धार्मिक एकता संगठन के सभी सदस्य जिन्होने अपने आप को समाज सेवा के प्रति समर्पित किया है।संस्था के प्रमुख सदस्य आकाश, उदय, विशाल,प्रवीन गुलाटी, उमेश, अंकित, उधम, डॉक्टर सैनी, आदि अनेक सदस्य हैं जो को कोरेना के समय मे भी महान काम को कर रहे हैं।
संस्था के सदस्यों ने मिलकर एस जी एम नगर, पर्वतीय कॉलोनी ,संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी आदि के क्षेत्रों में गरीब और मजदूर लोगो का खाना वितरण किया है।सभी साथी मिलकर ही ये काम कर रहे हैं। सरकार से कोई भी आर्थिक लाभ ना लेते हुए भी अपने ही खर्चो ओर यह सब सेवा कर रहे हैं। संस्था के सदस्यों का कहना है कि कोरेना से बचाव ही सबकी सुरक्षा है। सभी को एक दूसरे का ध्यान रखना चाहिए और एक साथ कहि पर भी बाहर न जाए। संक्रमण का खतरा काफी है। इस समय सभी लोगो को अपने आस पास काफी सतर्कता बरतनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें ????
पिछले 4 दिनों से लगभग सभी सदस्य शहर के अलग अलग जगहों पर जाकर कोरेना पीड़ित लोगों की सेवा कर रहे हैं और जहा भी कोई भूख से पीड़ित मिलता हैं सबसे पहले उनके पास जाकर खाना दिया जाता है। आकाश जी कहा कहना है कि लोग इस बीमारी के प्रति सचेत हो यह काफी जरुरी है। उदय जी मे कहा कि इस महामारी का अभी तक ठीक से कोई इलाज नही मिला है तो सभी अपना ध्यान रखें।विशाल जी ने नया हमारे समाचार के माध्यम से लोगो को एक ही निवेदन किया है कि एक दूसरे का ध्यान रखे, कोई भी गलती न करे,बेकार में बाहर न घूमे। संस्था के सबसे सीनियर सदस्य प्रवीन गुलाटी जी ने कहा कि इस महामारी को भगाएं, इस महामारी को भारत देश से भगाने में सभी देशवासियों के सहयोग जरूरी है। यदि यह बीमारी ज्यादा फैल गई तो काफी बड़ी समस्या है।21 दिन के लॉक डाउन के कारण सभी का व्यापार भी बंद हो गया है। सभी सदस्य इन लॉक डाउन में शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर जरूरत मंद लोगो की सेवा कर रहे हैं और यही कामना करते हैं कि जल्दी ही यह बीमारी का अंत हो और देश एक बार फिर से खुशहाल हो। इस संस्था का कार्यालय सेक्टर 22 संजय कॉलोनी नियर लाल कोठी फरीदाबाद में है। किसी को कोई भी समस्या हो सभी इनके कार्यलय में जाकर मिल सकते हैं। संजय कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा से प्रवीन गुलाटी की रिपोर्ट।
आपने देखा???