सवांदाता प्रवीन गुलाटी
फरीदाबाद हरियाणा। सेवा की मिसाल कायम करते नोजवान साथी। फरीदाबाद में वैसे तो सभी अपने अपने तरीके से सेवा कर रहे हैं। अनेक संस्थायें भी गरीबों की सहायता कर रही है। कुछ साथी अपने ही अंदाज में सेवा कर रहे हैं। इनमे से एक है फरीदाबाद से गगनदीप सिंह ओर उनके सभी साथी। इनकी कोई संस्था नही है और ना ही कोई इनको फण्ड दे रहा है। सभी अपने अपने तरीकों से मजदूर लोगो की हेल्प कर रहे हैं।
इन सभी के साथी जगह जगह जाकर लोगो को खाना भी बाटते है और राशन भी।गगनदीप छतवाल ने दर्पण से सवांदाता को बताया कि जैसा कि हमारे गुरु ने सिखाया है सरबत दा भला, सारे संसार का , सारे समाज का भला करो , गरीब का मुंह -गुरु की गोलक, अगर गुरुद्वारे, मंदिर , मस्जिद की गुल्लक में पैसे डालने से बढ़िया किसी गरीब को उसकी जरूरत का सामान लेकर दे दो तो वह भगवान के चरणों में जल्दी अर्पित होता है।
इसी सोच के साथ हम कुछ दोस्तों ने मिलकर लंगर को बनाकर लोगों तक वितरित किया, अब लॉक डाउन और ट्रांसपोर्ट ना होने की वजह से हमने जरूरतमंद लोगों के घरों में राशन पहुंचाना शुरू किया है। भगवान की अति कृपा से हम लोगों ने अभी तक 55 से लेकर 60 घरों तक राशन की सेवा करी है। आगे भी हम निरंतर इस सेवा को जारी रखेंगे।
इस अच्छे कार्य में जुड़े हुए अपने सभी साथी प्रवीन गुलाटी। जितेंद्र कुमार, सोनू डोगरा ,सुमित भाटिया ,सुनील गुलाटी , सुधीर झा सभी का दिल से आभार प्रकट करता हूं। हम सब अपने आप पर गर्व महसूस करते हैं कि भगवान ने हम सब को इस कार्य के लिए चुना है। गगनदीप जी ने बताया कि सेवा कैसी भी हो सभी साथी यदि साथ दे तो सभी काम आसान हो जाते हैं। प्रवीन गुलाटी जी का हम हार्दिक आभार प्रकट करते हैं कि इन्होंने हमारे काम को देखा और मीडिया के माध्यम से जनता तक हमारी सोच को बताया। कोरोना की वजह से सभी को नुकसान हुआ है हम इसकी भरपाई तो नही कर सकते पर थोड़ी मदद के साथ इनका हौसला तो कायम कर सकते हैं। गगनदीप जी के सभी साथी उनका साथ देते है वो चाहे देश के हो विदेश में। फरीदाबाद हरियाणा से प्रवीन गुलाटी की रिपोर्ट।