युवामोर्चा की संगठनात्मक बैठक में युवाओं में भरा दंभ, दिए दिशा निर्देश
फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्र ने ली। उन्होंने युवाओं में 2022 के विधानसभा चुनाव के बावत् कमर कसने की बात कही। कहा कि युवामोर्चा ही भविष्य की भाजपा है। सकारत्मक कार्यों को करते हुए संगठन को उतरोत्तर बढ़ाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि युवामोर्चा का एक एक कार्यकर्ता विरोधियों के छक्के छुड़ाने का माद्दा रखता है। वहीं विगत मोर्चे के कार्यक्रमों की भी सराहना की तथा कोरॉना काल में भी युवा मोर्चा के भोजन एवम् राशन वितरण के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रमों की भी सराहना करते हुए ऊर्जा एवम् उत्साह का संचार किया। साथ ही मौजूदा समय भी युवाओं का है, दुनिया का सबसे युवा देश भारत है जहां युवाओं की समाज हित मे भागीदारी सर्वाधिक है। इसके अलावा विश्व के आराध्य भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले इस पर भी जोर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगे रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा का चुनाव और अधिक वोटों से जीत जाएगा, प्रत्येक विधानसभा में युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर विजयश्री दिलाएगा। भारतीय जनता पार्टी के हित मे युवा हमेशा आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, कोमल सिंह, विमलेश पांडेय, नीरज निषाद, जिला महामंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, सावन गुप्ता, जिला मंत्री आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, रोहित शर्मा, कुलदीप मौर्य, जिला कार्यसमिति सदस्य उदय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, राज वर्धन सिंह, संतू तिवारी, शानू सिंह, अनुभव शुक्ला, राहुल अग्रहरि, दीपक वाल्मीकि, सौरभ बाजपेई, दुर्गेश तिवारी, अंकुर त्रिवेदी, सत्यम अग्रवाल, प्रशांत ओमर, सुयश सिंह, पंकज मिश्रा, उमंग मिश्रा, शक्ति सिंह, अंशुमान सिंह, संदीप साहू, बृराजसिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर – हरिओम दिवाकर