प्रवीन गुलाटी की रिपोर्ट
फरीदाबाद- विश्व महिला दिवस के दिन आर्यभट संस्थान द्वारा सृष्टी गुलाटी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में कई सारे समाजसेवी उपस्थित रहे और उन सभी का सम्मान हुआ। सबसे खास बात यह रही कि इस सम्मान समारोह में सृष्टी गुलाटी सबसे छोटी प्रतिभागी बनी। आर्यभट्ट संस्थान से सुनील ने बेटी के इस अप्रतिम सफलता के लिए सृष्टी के माता पिता की भरि भूरी प्रशंशा की ओर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश सिंह, सुनील, प्रवीन गुलाटी, प्रिया गुलाटी, पूनम, मनीषा, अम्बिका शर्मा आदि सभी समाजसेवी उपस्थिति रहे। आर्यभट्ट संस्थान द्वारा सृष्टी गुलाटी को आर्यभट्ट आशीर्वाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महिला दिवस के दिन सृष्टी गुलाटी को ये पुरस्कार विशेष रूप से सभी के सामने दिया गया। सभी ने बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की ओर कहा कि निरंतर कामयाबी जारी रहे। इस सम्मान समारोह का आयोजन सेक्टर-2 आर्यभट्ट संस्थान बल्लभगढ़ फरीदाबाद में किया गया। फरीदाबाद की शान सृष्टी गुलाटी की नित नई कामयाबी लगातार बढ़ रही है। हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इस समारोह में सृष्टी गुलाटी अपने माता- पिता के साथ सम्मलित हुई। पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि इस सम्मान को पाकर परिवार में खुशी का माहौल है। सृष्टी गुलाटी को सुनील दत्त ब्रह्मभट आर्यभट संस्थान द्वारा प्रथम बार सम्मानित किया गया है। सुनील दत्त ने कहा कि सृष्टी गुलाटी एक बेहद ही प्रतिभाशाली बच्ची हैं और हम सभी बेटी के साथ है। सृष्टी गुलाटी को उसकी अभूतपूर्व सफलता और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। फरीदाबाद हरियाणा स्व प्रवीन गुलाटी।