घायल भिखारियों को कराया गया पूजा हास्पिटल में भर्ती
शादाब जफर शादाब की रिपोर्ट
नजीबाबाद। ओवरब्रिज जलालाबाद पर यूपी रोडवेज़ मेरठ डिपो की बस संख्या यूपी 15 ए.टी 9022 ने भिखारियो की रेडी रिक्शा में टक्कर मार भिखारियो को गंभीर रुप से घायल कर दिया।घटना के बाद ओवरब्रिज पर अफरा तफरी मंच गई। गरीब भिखारियो की रेडी रिक्शा टूट कर दो हिस्सों में बट गई वही भिखारी भी रिक्शा से रोड़ पर गिर पड़े।
रोडवेज़ की टक्कर से घायल भिखारियो को यात्रियो और राहगीरो ने उठाया और पूजा हास्पिटल भेजा। रोडवेज़ की टक्कर के बाद ओवरब्रिज पर जाम लग गया। गरीब भिखारियो की टूटी रिक्शा काफी देर तक ओवरब्रिज पर पडी रही।