एम इफ्तिखार मलिक की रिपोर्ट
बिजनौर।उ.प्र.शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार उप कृषि निदेशक जे.पी.चौधरी व मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डा. भूपेन्द्र सिंह की टीम द्वारा तहसील सदर व चांदपुर तथा जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश मिश्र व जिला उद्यान अधिकारी जितेन्द्र कुमार द्वारा तहसील धामपुर, नगीना व नजीबाबाद मे उर्वरक के प्रतिष्ठानो/ गोदामो पर आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गयी। छापामार कार्यवाही के दौरान अभिलेखो की जांच, स्टाक का मिलान व उर्वरक वितरण व्यवस्था की जांच की गयी तथा संदिग्ध उर्वरक स्टाक से गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूने भी ग्रहण किये गये। उप कृषि निदेशक की टीम द्वारा 15 उर्वरक प्रतिष्ठानो की चेकिंग कर 06 नमूने लिये गये। जिला कृषि अधिकारी की टीम द्वारा 32 उर्वरक प्रतिष्ठानो की चेकिंग कर 10 उर्वरक के नमूने लिये गये। निरीक्षण/ छापामार कार्यवाही के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठान बन्द कर भाग जाने पर 19 उर्वरक विक्रेताओ के मै. दयाल फर्टिलाइजर्स, हल्दौर, मै. वैशाली बीज भंडार झालू, मै. बालाजी बायो फर्टिलाइजर्स झालू, मै. अम्बा सेल्स कारपोरेशन, स्योहारा, मै. राज एग्रो कृषि सेवा केन्द्र स्योहारा, मै. कृषि विकास केन्द्र स्योहारा, मै. किसान सेवा केन्द्र स्योहारा, मै. गायत्री फर्टिलाइजर स्योहारा, मै मिगलानी बीज भंडार स्योहारा, मै. सिंह टै्डर्स स्योहारा, मै. साई बीज भंडार स्योहारा, मै. त्यागी पेस्टीसाइड्स स्योहारा, मै. गायत्री बीज भंडार बुढ़नपुर, मै. सिंह टै्डर्स जैतरा रोड धामपुर, मै. जीवन टे्डर्स धामपुर, बंसल ब्रदर्स धामपुर, मै. आलोक एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेंटर नहटौर, मै. सैनी टे्डर्स नहटौर एवं मै. अनिल बीज भंडार नहटौर के उर्वरक लाइसेन्स निलम्बित किये गये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र मे उर्वरक की उपलब्धता सामान्य पाई गयी तथा कुछ उर्वरक विक्रेताओ द्वारा यूरिया की मांग से अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान उर्वरको की ओवर रेटिंग का कोई प्रकरण संज्ञान मे नही आया।