अर्पित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
तिन्दवारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर सेवा कार्य सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक चलाया जा रहा है, उनके 70 वें जन्मदिन पर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल तिंदवारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में स्वच्छता अभियान मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह एवं चेयरमैन वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण पटेल, किसान मंडल उपाध्यक्ष दिनेश द्विवेदी, निमेष मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष मयंक शर्मा युवा नेता अभिषेक पटेल , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव, बृजेंद्र पटेल, राज अनुरागी, आईटी मंडल संयोजक अनिल सक्सेना, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनीश गुप्ता, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।