संदीप कुमार की रिपोर्ट
पटरंगा/अयोध्या –नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 10/21 धारा 354/452/506 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभि0 सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन नि0 सुभाष नगर मजरे जखौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी रुदौली अयोध्या व प्रभारी निरीक्षक श्री राम किशन राना के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री रामखेलाड़ी मय पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
नाम व पता अभियुक्त – सुनील कुमार पुत्र रामखेलावन नि0 सुभाष नगर मजरे जखौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 100/21 धारा 354/452/506 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम. उ0नि0 रामखेलाड़ी, का0 रामाश्रय यादव. का0 अभिषेक कुमार