राम कैलाश पटेल की रिपोर्ट
केंद्रीय वस्त्र,महिला एवं बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने अपनों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भारी मात्रा में ऑक्सीजन कांसंट्रेटर, एन-95 मास्क व साबुन के साथ हाई कांसन्ट्रेटर मास्क भेजा है। आज शनिवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार के कैंप कार्यालय में सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे को केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ऑक्सीजन कांसंट्रेटर, एन-95 मास्क, साबुन व हाई कंसन्ट्रेटर मास्क प्रदान किया।
केंद्रीय मंत्री व सांसद दीदी स्मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार काम कर रही हैं। अपनी अमेठी के लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सभी अस्पतालों के लिए 42 ऑक्सीजन कांसंट्रेटर, 15 हजार एन-95 मास्क, 15 हजार साबुन व दो सौ हाई कंसन्ट्रेटर भेजा है। दीदी ने इसी के साथ पुलिस विभाग के लिए एन-95 मास्क 15 हजार व साबुन 15 हजार भेजा है। जिसे पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही दीदी एक हजार सफाई कर्मियों के लिए चार हजार एन-95 मास्क व चार हजार साबुन भेजा है। दो हजार आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए आठ हजार एन-95 मास्क व आठ हजार साबुन भेजवाया है। दो हजार आशाबहू सर्विलांस टीम के लिए दीदी ने आठ हजार एन-95 मास्क व आठ हजार साबुन के साथ सभी के लिए एक-एक पीपीई किट भी भेजा है
सांसद ने अधिवक्ताओं, पत्रकारों व अखबार वितरक साथियों के साथ मंदिरों में रहने वाले पुजारियों के लिए डेढ लाख से अधिक एन-95 मास्क व डेढ लाख साबुन भेजवाया है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन तक पहुंचेगा। जिले में दीदी के प्रयास से छह ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो रहे हैं। वहीं दीदी के प्रयास से उत्थान सेवा संस्थान व अक्षय कुमार एवं ट्विंकल खन्ना की दैविक फाउंडेशन लंदन ने आठ ऑक्सीजन कांसंट्रेटर व आठ युडिमीफायर भेजवाया है। इससे पहले भी उत्थान सेवा संस्थान लगातार सांसद के निर्देश पर जरुरतमंदों की मदद में लगा हुआ है। सांसद हर हाल में कोरोना संक्रमण से अपनों के बचाव के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।