उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
गोरखपुर- यूoपीo के गोरखपुर जिले में एक नवविवाहित महिला अपने प्रेमी संघ 15 लाख के गहने लेकर हुई फरार। यह घटना शादी के एक माह के बाद की है जब विवाहित महिला अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य युवक के साथ घर में रखे 15 लाख रुपए कीमत के गहने अपने साथ ले गई। जिसकी जानकारी घर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे से हुई, जिसके रिपोर्ट थाने में दी गई। पुलिस के द्वारा विवाहिता तथा उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
दरसल, घर पर लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद लोगों को दुल्हन के कारनामे की भनक लगी। जिसके बाद घर वालों ने राजघाट पुलिस थाने में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दुल्हन तथा उनके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश जारी कर दी है।
मनीष कुशवाहा गोरखपुर जिले की राजघाट थाने क्षेत्र तुर्कमानपुर मोहल्ले के हैं। जिनकी शादी 27 अप्रैल 2021 को तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार स्थित युवती से हुई थी। शादी संपन्न होने के 2 दिन बाद 29 अप्रैल 2021 को बहू भोज का कार्यक्रम वर पक्ष के घर पर संपन्न हुआ। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने पहली विदाई के तहत दुल्हन को मायके भेज दिया। इसके बाद दुल्हन मायके से ससुराल 4 दिन बाद वापस आई। 27 मई की रात को दुल्हन अपने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ रात्रि 12:00 बजे जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पति मनीष कुशवाहा ने बताया रात के वक्त हम सब लोग सो रहे थे लेकिन जब सुबह आंख खुली तो पत्नी गायब थी।
इसके बाद घर वालों ने तत्काल डायल 112 नम्बर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पी.आर.वी. के पुलिसकर्मी ने सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना पता चली। पति ने बताया कि जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपए के सामान लेकर वह फरार हुई है। जिसके बाद राजघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।