गौरब शुक्ला की रिपोर्ट
झांसी-राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य के अशासकीय संस्था एनजीओ बना लेते हैं उनको मेरा सलाह है
कोई भी संगठन सबसे पहले मंडल /जिला स्तर पर बनाईये
जिले के सभी तहसील और ब्लॉक मे संगठन खड़ा कीजिये।उसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठन बनाईये और जिस प्रदेश से संगठन बना रहे हैं सभी जिलों पर संगठन खड़ा किजिये
जब एक प्रदेश और उसके जिलों मे संगठन संचालित हो जाय। तब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन बनाईये ।और कई राज्यों मे संगठन खड़ा कीजिये।मै अक्सर देखता हूँ कि कुछ लोग सीधे राष्ट्रीय स्तर पर संगठन बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री बन जाते हैं इनका किसी राज्य मे संगठन संचालित नहीं रहता है यहाँ तक कि उनके अपने ही प्रदेश के सभी जिलों मे कोई संगठन नहीं होता है।
इसी तरह से प्रदेश स्तरीय संगठन बनाकर बनाकर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री बन जाते हैं उनका अपने जिले के अलावा किसी जिलों में संगठन संचालित नहीं रहता है।यही हाल कुछ पत्रकार एवं मीडिया संगठनों का भी है