रवि तिवारी की रिपोर्ट
कन्नौज -गुरसहायगंज में व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम आक्सीजन हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर पूरे प्रदेश में बहुत जोरदार तरीके से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर 14 सहित व्यापारी भाइयों एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी की याद में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर पावर हाउस दुर्गा मंदिर आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया एवं 99 वर्षीय वयोवृद्ध गौरी शंकर वर्मा जी को व्यापार मंडल की तरफ से अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया नगर अध्यक्ष परशुराम देबल की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न किया गया मौके पर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी महामंत्री अनुराग गुप्ता उपाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह सेवा हॉस्पिटल एवं दीपक गुप्ता एवं डॉक्टर श्री रघुनंदन कुशवाहा मंत्री भैया लाल दुबे एवं संगठन मंत्री अजय वर्मा आशीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे