उमाकांत गौतम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश– उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्यों में कर्मचारियों द्वारा चलाया जायेगा पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन। जिसक समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का रखा गया है। जिसमें कर्मचारियों द्वारा ट्विटर के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
डाo दिनेश चंद्र शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) के अंतर्गत चलाए गए इस अभियान में पुरानी पेंशन बहाली तथा अन्य मुद्दे पर अभियान चलाया जायेगा।
कर्मचारियों द्वारा सुबह से ही ट्विटर पर हैश टैग ओ.पी.एस. बहाली, रिक्त पदों पर भर्ती/प्रमोशन, आकांक्षी जनपदों से ट्रांसफर, द्वितीय सेकंड शनिवार लीव, लिपिक के अधिसंख्य पदों पर मृतक आश्रित की नियुक्ति, शिक्षक व अनुदेशकों की शिक्षक के पदों पर समायोजन व ईडी ट्रिव्यूनलव/ सीआर जीओ की वापसी के ट्विटर पर मैसेज तथा नारो के पोस्ट हुए।
“अब ना चलेगी यह मनमानी,
हमको नई और तुमको पुरानी।”
“बुढ़ापे में ना हो कोई लाचार,
OPS को दे दो अधिकार।”
ट्विटर आरबीआई के पर पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की बातों को भी दर्शाया गया। जिसमें उनके द्वारा कहा गया था की कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है और सरकार की पुरानी पेंशन बहाल योजना भ्रमित है जो कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद कोई गारंटी नहीं देती है।