नई दिल्ली गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीती रात बदमाशों ने एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ये वारदात लोनी के टोली कॉलोनी में रविवार देर रात हुई।
एसएसपी गाजियाबाद अमित पाठक का कहना है कि एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगने की सूचना मिली जिसमें से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। हमारी 3 टीमें मामले की जांच कर रही हैं।
रियाज और उसके दो बेटों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापारी रिजाय उर्फ रियाजुद्दीन के घर में घुसकर बदमाशों ने गोलियां बरसाई। व्यापारी रियाज और उसके दो बेटों अज्जू और इमरान को गोली मारी गई।
रियाज की पत्नी की हालत गंभीर
इसके साथ ही उनकी पत्नी को भी गोली मारी गई। रियाज और उनके दोनों बेटों की मौत हो चुकी है। जबकि उनकी पत्नी की हालात गंभीर बताई जा रही है। रियाज की पत्नी की उम्र 60 साल है। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।