अमरनाथ की रिपोर्ट
अयोध्या-अखिलेश यादव को राम दरबार का स्मृति चिन्ह किया भेंट श्रीधाम अयोध्या के संतों का एक दल पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन पांडे के नेतृत्व में सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के हनुमान जी की माला और प्रभु श्री राम लला का प्रसाद लेकर के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर 2022 में विजय का आशीर्वाद दिया। मां सरयू के तट पर स्थित सिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम के महंत बाल योगी रामदास जी महाराज के संयोजन में संतो ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को माला पहनाया श्री राम लला का प्रसाद अर्पित किया और उनके जन्मदिन पर रामराज्य का चित्र दे कर के यह संदेश दिया कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी और पूरा प्रदेश जो गरीबी बेरोजगारी भ्रष्टाचार से त्रस्त है मुक्त हो जाएगा और प्रदेश में रामराज्य जैसी स्थिति होगी।
बाल योगी महंत रामदास जी महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी सरल व्यक्तित्व के नेता हैं और सबसे बड़े प्रदेश को कैसे चलाना चाहिए यह उनको बखूबी मालूम है उन्होंने पिछले 5 साल में प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया था और साथ ही साथ श्री राम अयोध्या का भी विकास हुआ था अयोध्या की सभी सड़कें बन गई थी अंडर ग्राउंड बिजली का कार्य उन्होंने ही प्रारंभ किया था पूरी अयोध्या नगर में सीवर लाइन देने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पवन पांडे द्वारा किया गया है। लेकिन वर्तमान सरकार के 5 साल पूरे होने वाले हैं अयोध्या का विकास केवल कागजों में किया है जमीन पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। 2022 में एक बार फिर समाजवादी सरकार बनेगी अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे उसके बाद अयोध्या का अयोध्या के अनुरूप संतों के मार्गदर्शन में विकास सुनिश्चित किया जाएगा। संतो के दल में खंडेश्वरी मंदिर के महंत राम प्रकाश दास त्यागी दिलीप दास देवेंद्र दास सहित अनेक संतों ने पूर्व मुख्यमंत्री को 2022 में विजय का आशीर्वाद दिया।